सर्वरूप हरि-वन्दन – ॐ जय जगदीश हरे – आरती

सर्वरूप हरि-वन्दन

यं शैवाः समुपासते शिव इति ब्रह्मेति वेदान्तिनो बौद्धा बुद्ध इति प्रमाणपटवः कर्तेति नैयायिकाः ।
अर्हन्नित्यथ जैनशासनरताः कर्मेति मीमांसकाः सोऽयं वो विदधातु वाञ्छितफलं त्रैलोक्यनाथो हरिः ।।

भगवान् जगदीश्वर

ॐ जय जगदीश हरे, प्रभु ! जय जगदीश हरे ।।
भक्तजनोंके संकट छिनमें दूर करे ॥ ॐ  जय जगदीश हरे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुःख विनसै मनका ॥ प्रभु० ॥
सुख-सम्पति घर आवै, कष्ट मिटै तनका ॥ ॐ  जय जगदीश हरे॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी ॥ प्रभु० ॥
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी ॥ ॐ  जय जगदीश हरे॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अन्तर्यामी ॥ प्रभु० ॥
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी ॥ ॐ  जय जगदीश हरे॥

तुम करुणाके सागर तुम पालन-कर्ता ॥ प्रभु० ॥
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता ॥ ॐ  जय जगदीश हरे॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपती ॥ प्रभु० ॥
किस बिधि मिलूँ दयामय ! मैं तुमको कुमती ॥ ॐ ॥ जय जगदीश हरे

दीनबन्धु दुखहर्ता तुम ठाकुर मेरे ॥ प्रभु० ॥
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे ॥ ॐ  जय जगदीश हरे॥

विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा ॥ प्रभु० ॥
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतनकी सेवा ॥ ॐ ॥ जय जगदीश हरे ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *